scriptपूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आरएसएस व भगवा के खिलाफ बयान देकर फंसे, यूपी के इस जिले में केस दर्ज | FIR against Ex CM Digvijay Singh, BJP MLA son given FIR | Patrika News
गोरखपुर

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आरएसएस व भगवा के खिलाफ बयान देकर फंसे, यूपी के इस जिले में केस दर्ज

भाजपा विधायक के पुत्र ने कराया केस दर्ज

गोरखपुरSep 19, 2019 / 01:24 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

digvijay singh

Digvijay singh

कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, धर्म की आड़ में नफरत फेलाने के आरोप सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के पुत्र दिव्येंदु मणि ने दिग्विजय के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है। कांग्रेस इसे राजनीतिक स्टंट करार दे रही है।
गोरखपुर मंडल के कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी चुनाव जीते हैं। उनके बेटे दिव्येंदु मणि ने बुधवार की देर रात कसया थाने में कांग्रेस के दिग्गज नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में दिव्येंदु ने आरोप लगाया है कि दिग्विजय ने एक निजी चैनल को 17 सितंबर को बयान दिया था कि लोग भगवा कपड़ा पहन कर मंदिरों में बलात्कार कर रहे हैं। तहरीर में जिक्र किया गया है कि एक सितंबर को भी उन्होंने आरएसएस व हिंदू संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए थे। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि आरएसएस व हिंदू संगठनों के लोग आईएसआई से पैसा लेते हैं। मुसलमानों से अधिक आतंकवादी गतिविधियां हिंदुओं में है। पूरे देश में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों को आंतकी गतिविधियों का केंद्र उन्होंने बताया था। तहरीर में कहा गया है कि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दिग्विजय सिंह निवासी इन्दौर जनपद इन्दौर मध्यप्रदेश के विरुद्ध अ.सं. 556/19 के अंतर्गत आईपीसी की धारा 153ए, 295ए, 298, 505(2) के तहत केस दर्ज किया है।

Home / Gorakhpur / पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आरएसएस व भगवा के खिलाफ बयान देकर फंसे, यूपी के इस जिले में केस दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो